Bikaner Live

शिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पण…
8 जून से 15 जून तक होगा कथा का संगीतमय वाचन…

वैष्णों विहार स्थित श्री करणी इन्द्र बाईसा मंदिर में बहेगी शिव भक्ति की गंगा धारा….

बीकानेर 06 जून 2026। शिवम महा पुराण की संगीतमय कथा के बैनर का लोकार्पण प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल  महाराज के आचार्यत्व में किया गया। आयोजन सहयोगी किशोर सिंह बीका ने बताया कि 8 जून से 15 जून तक शिव महापुराण कथा का संगीतमय वाचन प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल महाराज के मुखारविंद द्वारा वैष्णों विहार स्थित श्री करणी इन्द्र बाईसा मंदिर राव बीकाजी सेक्टर खाटूश्यामजी मंदिर के सामने जयपुर रोड़ में किया जायेगा। जनसहयोग से आयोज्य इस कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12:30 से सायं 5 बजे तक होगा। आयोजन से जुड़ी पिंकी सोलंकी ने बताया कि शिव महापुराण कथा से पूर्व 8 जून सोमवार को प्रातः 11 बजे से वैष्णों विहार स्थित श्री करणी माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल में पहुंचेगी। कलश स्थापना एवं देव पूजन से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जायेगा।
समाजसेवी विक्रम सिंह ने बताया कि बैनर लोकार्पण कार्यक्रम में पंडित श्रीकमल महाराज, किशोर सिंह बीका, सांवरलाल, पिंकी सोलंकी, त्रिलोक महाराज तथा गोपाल महाराज उपस्थित हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!