DAP-2026: डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष प्रवेश 2026-27 की महत्वपूर्ण तिथियां जारी, 17 मई से शुरू होंगे आवेदन
जयपुर। राजस्थान में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए अहम खबर। सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस CEG, जयपुर ने DAP-2026 यानी डिप्लोमा प्रथम वर्ष प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पूरी प्रवेश प्रक्रिया का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 17 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकेंगे।
1. आवेदन एवं पंजीकरण की तिथियां
पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 17 मई 2026 से शुरू होगी।
– *ऑनलाइन आवेदन शुरू*: 17.05.2026
– *आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि*: 09.06.2026
– *ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि*: 10.06.2026
नोट: बिना शुल्क जमा किए आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा, इसलिए 9 जून से पहले फीस जमा कर दें।
2. योग्यता सूची एवं विकल्प पत्र
आवेदन के बाद मेरिट और कॉलेज ऑप्शन की प्रक्रिया होगी।
– *अस्थाई योग्यता सूची Provisional Merit List*: 16.06.2026 को जारी
– *कमियों की पूर्ति + आपत्ति दर्ज कराने की तिथि*: 17.06.2026 से 23.06.2026 तक। इस दौरान पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड और मेरिट में गलती की आपत्ति दे सकते हैं।
– *अंतिम योग्यता सूची Final Merit List*: 25.06.2026 को जारी होगी
– *विकल्प पत्र Option Form Lock करने की अंतिम तिथि*: 27.06.2026। इसके बाद कॉलेज की चॉइस में बदलाव नहीं होगा।
*3. प्रथम सीट आवंटन एवं रिपोर्टिंग*
पहली काउंसलिंग का शेड्यूल इस प्रकार है:
– *प्रथम सीट आवंटन*: 01.07.2026 को। PH, SM, MP, KM, TFWS सहित सभी कैटेगरी के लिए एक साथ।
– *रिपोर्टिंग फीस जमा + ऑनलाइन रिपोर्टिंग*: 01.07.2026 से 08.07.2026 तक। सीट मिलने पर ₹1000 रिपोर्टिंग फीस जमा करना अनिवार्य है वरना सीट कैंसिल।
– *अपवर्ड मूवमेंट की सूची जारी*: 10.07.2026 को वेबसाइट पर।
*4. द्वितीय सीट आवंटन एवं अंतिम रिपोर्टिंग*
जिनकी पहली चॉइस नहीं मिली या अपग्रेडेशन चाहते हैं उनके लिए:
– *द्वितीय सीट आवंटन*: 15.07.2026 को
– *द्वितीय आवंटन के बाद रिपोर्टिंग*: 15.07.2026 से 24.07.2026 तक। जिन्होंने पहले ₹1000 नहीं जमा किए थे उन्हें अब ₹1000 रिपोर्टिंग फीस जमा करनी होगी।
– *अंतिम रूप से संस्था में रिपोर्टिंग*: 27.07.2026 से 01.08.2026 तक। इस दौरान मूल प्रमाण पत्रों की जांच और बाकी फीस जमा कराकर प्रवेश पक्का करना होगा।
*5. संस्था स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया*
कॉलेज लेवल पर खाली सीटों के लिए सीधा प्रवेश भी होगा:
– *इंटरनल स्लाइडिंग के लिए आवेदन*: 04.08.2026
– *सीधा प्रवेश प्रथम चरण*: 06.08.2026 से 14.08.2026 तक, रोजाना आधार पर
– *सीधा प्रवेश द्वितीय चरण*: 08.09.2026 से 11.09.2026 तक
*छात्रों के लिए जरूरी बातें*
1. पूरा प्रोसेस http://dte.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन होगा।
2. समय पर शुल्क और रिपोर्टिंग न करने पर आवंटित सीट स्वतः रद्द हो जाएगी।
3. दस्तावेज अपलोड करते समय 10वीं की मार्कशीट, जाति/आय प्रमाण पत्र जैसी सभी जरूरी जानकारी तैयार रखें।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आवेदन पूरा करें। किसी भी अपडेट के लिए DAP-2026 के ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाए रखें।













