Bikaner Live

नोखा में 29 जुलाई से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चातुर्मास की तैयारियों हेतु बैठक


नोखा | धर्म नगरी नोखा में परम पूज्य ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) का आसाढ़ सुदी पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले चातुर्मास व यज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं बाबत आवश्यक बैठक लाहोटी चौक स्थित हनुमान मंदिर में 9 जून 2026 मंगलवार को सांय 5 बजे बुलाई गई है। चातुर्मास सत्संग समिति के कन्हैयालाल करवा व प्रहलाद राय मोहता ने बताया कि चातुर्मास आयोजन हेतु स्थान परिवर्तन को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा। तथा विभिन्न व्यवस्थाओं, गर्मी, वर्षा, पानी, बिजली, टैंट आदि सुविधाओं पर विचार विमर्श किया जाना है। अतः सभी धर्म प्रेमियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों से आग्रह है कि बैठक में समय पर पधार कर अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करें और आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उक्त जानकारी इन्द्रचन्द मोदी द्वारा प्रेसनोट जारी करके दी गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!