

12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग, स्थानीय प्रशासन व पतंजलि योग समिति, नोखा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा के परेड मैदान मे ं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन योगा फोर हैल्दी एजिंग थीम पर किया जाएगा।
कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर टाक की अध्यक्षता में नोखा व पाँच ब्लॉक की संयुक्त पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे ं आयुर्वेद विभाग से डॉ० राजेन्द्र कुमार सोनी, डॉ० लक्ष्य बक्षी, पंचायत समिति से राजेश व्यास व जसबन्तसिंह, बी सी एमओ कैलास गहलोत, नगरपालिका से उपेन्द्र मीणा, शिक्षा विभाग से नारायण दत्त, सोहनलाल, हंसराज, उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास सहित विभिन्न विभागो ं के अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर टाक ने सभी विभागो ं को आवश्यक तैयारियाँ करने हेत ु पाबंद करते हुए योग केवल एक दिन नहीं करके 365 दिन के लिए योग पर जोर देते हुए अधिकाधिक संख्या में योग साधको को कार्यक्रम में लाने का आहृवान किया । योग नोडल प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि योग शिक्षक रमेशकुमार व्यास, चम्पालाल हरिओम, हरिकिशन शर्मा, सुभाष विश्नोई के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास स्थानीय चाचा नेहरू उद्यान, में नियमित प्रातः 5.30 बज े से 7 बज े तक करवाया जा रहा है जिसमे ं सभी साधक भाग ले सकते है












