Bikaner Live

गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर माली समाज भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर माली समाज भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर कथावाचक पंडित गिरिराज जोशी (ललन जी) ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का विस्तृत वर्णन किया।कथा के दौरान उन्होंने भक्ति-नारद संवाद, श्रीमद्भागवत के माध्यम से ज्ञान एवं वैराग्य की प्राप्ति, तथा जीव की मुक्ति के साधनों पर प्रकाश डाला। साथ ही महात्म्य के द्वितीय चरित्र में आत्मदेव की कथा का श्रद्धापूर्वक वर्णन किया गया।कथावाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की ओर अग्रसर कर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा श्रवण से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना एवं सदाचार का विकास होता है।इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान मनमोहन अग्रवाल रहे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।जय श्रीमन नारायण श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!