Bikaner Live

“वर्ल्ड योगासन चेम्पियनशिप” में हासिल किये 2 गोल्ड

बीकानेर की बेटी ने इतिहास रचते हुए बढ़ाया देश का मान



श्रीडूंगरगढ़ 9 जून 2026। अहमदाबाद में आयोजित 4 जून से 8 जून तक वर्ल्ड योगासन स्पोर्टस चेम्पियनशिप में बीकानेर की बेटी आर्यांशी स्वामी ने नया इतिहास रच दिया है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ की निवासी अर्न्तराष्ट्रीय योग खिलाड़ी आर्यांशी ने विश्व चेम्पियनशिप में भारत की ओर से खेलते हुए 2 गोल्ड मैडल हासिल किये है। आर्यांशी ने इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट में देश का मान बढ़ाते हुए फाइनल जीत लिया है। सीनियर कैटेगरी में राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी आर्यांशी प्रतियोगिता में शामिल रही। आर्यांशी पुत्री अमित आर्य व भाजपा नेता शिव स्वामी की पौत्री है। आर्यांशी ने इस जीत को भारत माता के चरणों में समर्पित करते हुए इसका श्रेय अपने परिवार व चोटीपुरा गुरूकुल को दिया है। आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में 8 देशों की टीमें फाइनल राउंड में पहुंची, जिनमें सर्वाधिक अंक 96 हासिल कर आर्यांशी व मनीषा ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। द्वितीय स्थान पर उज्बेकिस्तान की टीम रही जिसमें 66.03 अंक हासिल किए। वहीं उसके बाद क्रमश: जाम्बिया, केन्या, मलेशिया, श्रीलंका, मॉरिशस व ओमान का स्थान रहा है।

प्रधानमंत्री ने दिया सन्देश, 70 देशों के 600 एथेलीट हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ 9 जून 2026। अहमदाबाद में आयोजित हुई योग की पहली वर्ड चैम्पियनशिप के उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात सीएम, बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट जनो ने एथिलीटो को सन्देश देते हुए खेल के माध्यम से अपने अपने देश का मान बढाने को कहा। इस चैम्पियनशिप में भारत सहित 70 देशों के 600 से अधिक योग खिलाड़ियों ने भाग लिया है। चेम्पियनशिप में सर्वाधिक भारत ने 114 पदक लेकर विश्व विजेता बना है व जापान 11 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर, अर्जेटीना 5 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

मातृभूमि पहुँचने पर होगा स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी के वर्ड चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीत कर गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा। आर्यान्शी बुधवार 10 जून को सुबह 10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और वहां से श्रीडूंगरगढ़ आएगी। आर्यान्शी की उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह व उत्सव का माहौल है। आर्यांशी के बीकानेर व अपने गांव श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!