Bikaner Live

काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 02 ट्रिप के विस्तार के साथ नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन


रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 02 ट्रिप के विस्तार के साथ इस स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07053/07054, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का काचीगुड़ा से दिनांक 11.07.26 व 18.07.26 को (02 ट्रिप) एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 14.07.26 व 21.07.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इस स्पेशल रेलसेवा का नियमित साप्ताहिक रेलसेवा गाड़ी संख्या 17601/17602, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में काचीगुड़ा से दिनांक 25.07.26 एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 28.07.26 से नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन भी किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!