Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि


उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है । इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 110.37  करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह  तक 93.20  करोड़ रूपये की आय हुई थी l  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 18.42 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है l  
इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह तक 14.57 करोड रुपए की आय हुई है l
इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह में 101.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है  l
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह तक 13.76 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत  वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह  तक 07.23 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 90.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l  
इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई  माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 239.85 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह तक 219.80 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2026-27) में  9.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l
इस वर्ष 2026-27  में मई  माह तक 82.49  लाख यात्रियों ने बीकानेर रेल मंडल पर यात्रा की है जबकि गत  वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह तक 77.03 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी l  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में   7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l  इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई  माह की सवारी गाड़ियों की समयपालानता  95.17 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है l उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है l    

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!