
श्रीमद्भागवत कथा में भक्तिरस की अविरल धारा, आज होंगे वामन, राम एवं कृष्ण अवतार के दिव्य प्रसंगबीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर माली समाज भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिकता की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। कथा के तृतीय दिवस पर कथावाचक पंडित गिरिराज जी जोशी (ललन जी) ने ध्रुव चरित्र, राजा जड़ भरत, अजामिल चरित्र तथा भक्त प्रह्लाद के जीवन प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया।कथावाचक गिरीराज जी जोशी ने भक्त प्रह्लाद द्वारा प्रतिपादित नवधा भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान की भक्ति के नौ स्वरूप मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने का सर्वोत्तम मार्ग हैंश्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्।अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम्॥उन्होंने कहा कि भगवान के नाम, रूप, गुण और लीलाओं का श्रवण एवं कीर्तन मनुष्य के जीवन को पवित्र और सार्थक बनाता है। भक्त प्रह्लाद के अटूट विश्वास, समर्पण और भक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि सच्चे भक्त की रक्षा के लिए भगवान स्वयं किसी भी रूप में प्रकट हो जाते हैं। भगवान नरसिंह के प्राकट्य का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा भजन-कीर्तन और जयघोषों से वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए मिस्ट फैन (फॉग कूलिंग सिस्टम) की विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से कथा पंडाल का वातावरण शीतल एवं सुखद बना हुआ है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूरे मनोयोग एवं श्रद्धा के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं।गुरुवार 11 जून को भगवान के दिव्य अवतारों के प्रसंग, मनाया जाएगा नंद उत्सवकथा समिति के अनुसार 11 जून 2026, गुरुवार को कथा में श्री वामन अवतार, श्रीराम अवतार एवं श्रीकृष्ण अवतार के दिव्य एवं कल्याणकारी प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आनंदमयी स्मृति में भव्य नंद उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ सहभागिता करेंगे।समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण एवं नंद उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।🙏 जय श्री राधे कृष्ण 🙏📖 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति 📖















