Bikaner Live

वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद सोनी की अध्यक्षता में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की चुनाव आम सभा संपन्न

वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद सोनी की अध्यक्षता में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की चुनाव आम सभा संपन्न

बीकानेर में 11 जून को आयोजित हुई श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चुनाव 2026 की आम सभा में समाज के अनेक गणमान्य बंधु एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभा में चुनाव प्रक्रिया, समाज की एकता और आगामी अध्यक्ष चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सभा की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ एवं ओजस्वी वक्ता लालचंद सोनी ने की। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन भी अत्यंत संयम और कुशलता के साथ संभाला। चुनावी माहौल में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं को एकजुट रखते हुए पूरी सभा को एक जाजम पर बैठाकर विचार-विमर्श कराना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि इस आम सभा में हर कोई अपनी मां की बात सोशल मीडिया से प्रभावित बातें निकलना चाह रहे थे, इस प्रकार की बातें मंच पर आने से माहौल बिगड़ने का पूरा-पूरा दर मंडरा रहा था।
सभा में समाज के सभी लोगों से शामिल होने की अपील की गई थी, जिसमें लगभग 300 के करीब समाज बंधु उपस्थित रहे। सबसे पहले समाजसेवी भंवरलाल कांटा यहां 11:00 बजे के करीब पहुंचे और व्यवस्थाओं को संभाल सुचारू रूप से सभी कार्य करवाएं। अध्यक्षता कर रहे लालचंद सोनी ने मंच से सभी को अपनी बात रखने का अवसर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति समाजहित के सही विषय पर अपने विचार खुलकर रख सकता है। इसके बाद कई समाज बंधुओं ने मंच पर पहुंचकर अपने विचार व्यक्त किए।
सभा में अधिकांश वक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को महत्व देते हुए मतदान के माध्यम से अध्यक्ष चुनने की बात रखी। वहीं कुछ समाजजनों ने समाज की एकता और सौहार्द को ध्यान में रखते हुए निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का सुझाव भी दिया।
सभा अध्यक्ष लालचंद सोनी ने एक-एक व्यक्ति को विधिसम्मत प्रक्रिया एवं समाज की परंपराओं के अनुरूप बातों को विस्तार से समझाया, जिसे उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना और सराहा।
अंत में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभा संपन्न हुई। हुकम चंद कांटा ने इस अवसर समाज हित में बहुत गहरी बातें खुलकर बताई जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई और समाज बंधुओ को अच्छी भी लगी, कांटा ने कहा कमजोर तबके के कामगारों को काम मिलना चाहिए। अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा समाज चाहेगा वही होगा समाज ने हमेशा मेरे प्रति अच्छा ही चाहा है और मेने भी समाज को हमेशा महत्व दिया है और देता रहूंगा। स्वर्णकारों पे बीत रही बातों को हुकम चंद कांटा ने सीरियस होकर मंच के माध्यम से रखी। हुकम चंद कांटा की बातों पर अगर गौर करें समाज के धनाड्य लोग तो कामगार लोगों को काम मिल सकता है। उन्होंने रोंगटे खड़े करने वाली बातें मंच पर कहीं। वही इस आम सभा की जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में चुनाव समिति का गठन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर शिवकुमार जी मांडण, किशन लाल ज्वैलर्स ग्रुप, शिवनारायण जी मौसूंण, गणेश लाल जी सहदेवदा,भंवर जी लावट, रमेश जी, अध्यक्ष पद दावेदार हुकुमचंद कांटा, राधेश्याम मौसुंण, हनुमान प्रसाद कड़ेल सभी ने अपने-अपने विचार रखें। पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव मेघराज सोनी, मूलचंद बामालवा समेत अनेक वक्ताओं ने बड़े ही संयम से अपने अपने विचार व्यक्त किये। लीलाधर सोनी ने संचालन किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!