
श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल ने सेवा के 40 वर्ष पूर्ण होने पर की विशेष व्यवस्थाएंबीकानेर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भांडाशाह जैन मंदिर के मुख्य द्वार के आगे आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा लगातार 40 वर्षों से जनसेवा का कार्य किया जा रहा है। सेवा के इस गौरवशाली 40वें वर्ष पर मंडल द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।मंडल अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने हेतु विशाल टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की गई तथा शीतल हवा के लिए बड़े कूलर लगाए गए। इसके साथ ही हरि भक्तों एवं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिल्क रोज शरबत, ऑरेंज शरबत एवं शीतल जल की निःशुल्क सेवा भी लगाई गई।इस अवसर पर संत शिरोमणि सरजूदास जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। वहीं बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, जे.पी. व्यास, वेदव्यास, राजकुमार किराडू, गोपाल अग्रवाल, सुनील जी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सेवा स्थल पर पहुंचकर मंडल की सराहना की और। संस्था के सफलतम 40 वर्ष होने की बधाई दीकार्यक्रम में मंडल के मनु अग्रवाल, शंकर सेवग, अशोक जी गॉड सुमित गौड़, यश छंगाणी, मनीष छंगाणी, जीतू, नारायण छंगाणी,आनंद गहलोत, दुर्गाशंकर कच्छावा, प्रमोद छंगाणी, किरण बणिया, लखपत जी, बाबूलाल जी छंगाणी, भैरुरतन ओझा, भैरुरतन छंगाणी, गिरिराज भादाणी, जगु सेवग सिद्धार्थ वशिष्ठ सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे तथा सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।श्रद्धालुओं ने मंडल द्वारा पिछले चार दशकों से निरंतर की जा रही इस जनसेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।














