Bikaner Live

नोखा से 1 किलो चांदी लेकर निकला 24 साल का युवक लापता, बीकानेर उतरने बाद लापता

नोखा/बीकानेर नोखा कस्बे के बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे निवास करने वाला 24 साल का युवक डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर लापता हो गया है। युवक गुरुवार दोपहर घर से बीकानेर के लिए निकला था, लेकिन तय जगह पर नहीं पहुंचा।

पुलिस को दी रिपोर्ट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे रहने वाले बजरंग लाल सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सांवरलाल, उम्र 24 साल, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बाद घर से 1.5 किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र में अपने भाई की दुकान के लिए रवाना हुआ था।
मोबाइल बंद, कोई संपर्क नहीं
परिजनों ने बताया कि सांवरलाल तय समय पर भाई की दुकान नहीं पहुंचा। इसके बाद उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

हर जगह तलाश, फिर थाने पहुंचे
परेशान परिजनों ने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब युवक का कोई पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SAI हरिराम को सौंपी गई है। पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित रूट के CCTV फुटेज खंगाल रही है।



पुलिस की अपील
अगर किसी को सांवरलाल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नोखा थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

#MissingPerson #Nokha #Bikaner #RajasthanPolice #Silver #Gumshuda #BikanerNews #NokhaNews

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!