Bikaner Live

भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयुक्त

भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। बैठक मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र पारीक चौक वार्ड नंबर 72 में शक्ति केंद्र संयोजक श्री कैलाश जी पारीक के निवास पर आयोजित की गई।सर्वप्रथम dr. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ सभी बूथों पर 28.06.2026 रविवार को प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” कार्यक्रम बूथ कार्यसमिति सहित सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सुने इसके पश्चात् “डिजिटल लर्निग प्रशिक्षण अभियान” के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना डिजिटल लर्निग प्रमाण पत्र प्राप्त करें, तथा संगठनात्मक गतिविधियों की फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। शक्ति केंद्र संयोजक बैठक में कैलाश जी पारीक, बद्री जी पुरोहित, गणेश व्यास, वीरेन्द्र पुरोहित, हरीश भोजक, लोकेश सोनगरा, चंद्रप्रकाश खत्री, निर्मल जोशी, शिव पांडिया, सत्य नारायण छंगाणी, विष्णु दत्त छंगाणी, ऋषि पारीक, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य एवं ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने सभी उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजको, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!