Bikaner Live

हैदराबाद में राजस्थान का डंका: नेशनल पावरलिफ्टिंग में ममता और श्रीकांत बिस्सा ने जीता गोल्ड मेडल

हैदराबाद में राजस्थान का डंका: नेशनल पावरलिफ्टिंग में ममता और श्रीकांत बिस्सा ने जीता गोल्डबीकानेर। हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 23 से 28 जून तक आयोजित 48वीं पुरुष-महिला जूनियर* और 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।राजस्थान टीम के खाते में दो गोल्ड मेडल आए। *57 किलो बॉडी वेट कैटेगरी* में *ममता* ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ममता के *कोच अविनाश व्यास* रहे। वहीं *120 किलो बॉडी वेट कैटेगरी* में *बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा* ने सोना जीता। श्रीकांत *प्रिंस जिम, बीकानेर* से प्रशिक्षित हैं।टीम के *कोच हंस राज किराडू* सिंथल उपडाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ खेल को बढ़ावा देने के उनके जज्बे की हर ओर सराहना हो रही है।दोनों खिलाड़ियों और कोच अविनाश व्यास व हंस राज किराडू की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी है। राजस्थान के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से देशभर में बीकानेर व प्रदेश का मान बढ़ाया जा सकता है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!