
लक्ष्मीनाथ पार्क में गूंजा सेवा का संकल्प: श्रमदान, सफाई और वृक्षारोपण से स्वच्छ बना परिसरबीकानेर।श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा आज श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में *”श्रमदान, सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में *श्री शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट* तथा *नगर निगम, बीकानेर* का विशेष सहयोग रहा।समिति के सचिव *सीताराम कच्छावा* ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के परिसर को स्वच्छ रखना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में करीब *100 लोगों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी के जयकारे लगाते हुए पार्क परिसर की सफाई में मनोयोग से सहयोग किया।*स्कूल, निगम और समिति ने निभाई अहम भूमिका* शांति विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य *रमेश मोदी*, *सौरभ बजाज* और *विनय सोलंकी* के नेतृत्व में 25 छात्रों ने, वहीं निगम के सफाई निरीक्षक *रवि चंदेलिया* और जमादार *भगवान दास* के नेतृत्व में 20 निगम कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। समिति के सदस्यों और पार्क में नियमित आने वाले श्रद्धालुओं ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान *4 ट्रैक्टर-ट्राली कचरा* उठाकर पार्क को स्वच्छ किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा *पीपल के पौधे* लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर *विनोद महात्मा, सुमित कोचर, शिव प्रकाश सोनी, मूलचंद पवार, कुंदन सिंह राजपुरोहित, नरोत्तम आचार्य, धीरज जैन, शशि मोहन दरगड़, नरेंद्र शर्मा, गणेश सोनी, मेघराज सोलंकी, प्रकाशवीर सोनी, निर्मल सोनी, मुरली पवार* सहित कई समाजसेवियों ने सराहनीय योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में *निरंतर सफाई अभियान चलाने का संकल्प* लिया।















