नोखा। नोखा के जाने माने झंवर परिवार एवं राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर के काका (चाचा) एवं नोखा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण प्रसाद झंवर के दादा ओमप्रकाश पुत्र स्व० पूनमचन्द झंवर का रविवार 26 जुलाई को निधन हो जाने से झंवर परिवार में शोक छा गया।
स्व० झंवर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व० झंवर की शवयात्रा मुख्य बाजार स्थित उनके निज निवास से दोपहर रवाना होकर नोखा के अंतिम विश्राम स्थल पहुंची। उनकी शवयात्रा में सजातीय सहित विभिन्न समाजों के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए और उन्हें कंधा दिया। स्व० झंवर को उनके दोनों पुत्रों प्रमोदकुमार, अरुण सहित पोत्रों ने मुखाग्नि दी।












