Bikaner Live

महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा सुकून की छांव कार्यक्रम संपन्न

महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा केन्द्र चेयरमैन वीर सुरेन्द्रकुमार हीरावत की अध्यक्षता में एक सादे समारोह में सुकून की छांव कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा कर्मियों को धूप व वर्षा से सुरक्षा प्रदान करना तो है ही साथ ही इसके माध्यम से समाज में वर्ग भेद के कारण उत्पन्न दूरियों को पाटने का एक भावनात्मक प्रयास है। केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत ने बताया कि “सुकून की छांव” महावीर इंटरनेशनल का ‘सबको प्यार-सब की सेवा’ ध्येय वाक्य का साकार रूप है जिसमें सर्दी, गर्मी व बरसात में भी फुटपाथ पर खुलने में बैठकर अपनी रोजी-रोटी कमाने का प्रयास कर रहे अल्प आय वर्ग के सेवा कर्मियों को धूप व वर्षा से बचाने का एक छोटा सा प्रयास है ताकि वह सुकून के साथ अपना कार्य कर सकें। “सुकून की छांव” कार्यक्रम प्रभारी व केंद्र उपाध्यक्ष वीर निर्मलकुमार भूरा ने बताया कि आज पांच सेवा साथी भींयाराम मोची,राधेश्याम मोची, श्यामलाल मोची, अचलाराम दर्जी, व प्रेमदेवी प्रजापत को छतरियां भेंट की गई तथा आगामी दिनों में और साथियों का कमेटी द्वारा चयन करते हुए उन्हें भी छतरियां भेंट कर संबल प्रदान करने का प्रयास महावीर इंटरनेशनल द्वारा किया जायेगा।
बुजुर्ग सेवा साथी महीराम मोची सहित समस्त लाभार्थियों ने इस नेक सेवा कार्य की सराहना करते हुए महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. एम.पी. तिवारी, मोहनलाल पारख, ईश्वरचंद दूगङ,बाबूलाल कांकरिया, भंवरलाल बुच्चा, सी ए पंकज चांडक, रामचंद्र दान सांदू,शिवरतन सोनी,लक्ष्मण सुथार, जयकरणदान चारण, श्याम सेवग आदि उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!