सर्वधर्म गुरुओं, चिकित्सकों और नारी शक्ति की ऐतिहासिक मौजूदगी | मानवता की अनूठी मिसाल
मानवता की मिसालः शहर काजी साहब और सर्वधर्म गुरुओं की प्रेरणा
बीकानेर में अल मदाद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पीबीएम अस्पताल में एक विशाल और ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उस वक्त एक प्रेरणादायक पल देखने को मिला जब बीकानेर के शहर काजी साहब ने स्वयं आगे आकर अपना रक्त दान किया।
इस मानवीय और सामाजिक पहल को आगे बढ़ाते हुए शहर के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज में एकता, भाईचारे व सेवा का संदेश दिया।
शहर काजी एवं सर्वधर्म गुरु
कारी शाहनवाज हुसैन (शहर काजी, बीकानेर)स्वामी विमर्शानंदगिरी जी महाराज (नालेश्वर मंदिर, शिव बाड़ी)
ज्ञानी बलविंदर सिंह जी (गुरुद्वारा, रानी बाजार)
संदीप जी थॉमस विशिष्ट अतिथि एवं सामाजिक नेतृत्वआरिफ रजा
हाजी मोहम्मद हारून राठौर
अकबर अली खादी (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग) अब्दुल वाहिद (प्रिंसिपल स्टूडेंट)
अयूब कायमखानी(प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम राष्ट्रीय मंच)
मौलाना इरशाद कासमी साहब मोहम्मद शाबीर
मोहम्मद फारूक सिंज गुरु
शशि कला राठौड़ (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी) रहे।
चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, पीबीएम)
डॉ. वीर बहादुर सिंह (इंचार्ज, जेरियाट्रिक हॉस्पिटल)
डॉ. अरुण भारती (ब्लड बैंक, पीबीएम) डॉ. महावर जी (ब्लड बैंक, पीबीएम)
डॉ. कुलदीप सैनी डॉ. परमेंद्र सिरोही डॉ. सुमन बुडानिया
डॉ. मुकेश जनागल डॉ. एल. के. कपिल डॉ. जय किशन सुथार (बीकानेर हार्ट केयर)
डॉ. जिब्रान (4 नंबर डिस्पेंसरी)डॉ. अबरार कोहरी प्रोग्राम मे उपस्थित रहे।
नारी शक्ति, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह
मार्गदर्शकों और डॉक्टरों के इस प्रेरणादायक नेतृत्व का असर शिविर में साफ़ तौर पर दिखाई दिया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, युवा बच्चियों और यहाँ तक कि बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर और स्वेच्छा से रक्तदान किया। हर वर्ग के लोगों ने इसमें पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया, जिससे यह शिविर मानवता का एक अनूठा संगम बन गया।
विशेष आतिथ्य और सम्मान समारोह अल मदाद वेलफेयर सोसाइटी की इस मेहनत और लगन को सराहते हुए शिविर में रक्तदाताओं और सहयोगियों का विशेष उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को पिस्ता दूध पिलाकर उनकी ऊर्जा बढ़ाई गई और विभिन्न आकर्षक उपहारों व सम्मान चिह्नों (इनाम) से नवाजा गया। “दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया गया रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। अल मदाद वेलफेयर सोसाइटी की यह मेहनत और बीकानेर के नागरिकों का यह जोश यह साबित करता है कि हमारा शहर हमेशा सेवा और भाईचारे में सबसे आगे















