Bikaner Live

कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि



बीकानेर, 26 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की अमृत वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़, पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन, योग विभाग के हितेन्द्र मारू, एनसीसी प्रभारी उमेश शर्मा, एनएसएस प्रभारी प्रभुदयाल चारण, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। शहीदों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक बनेगा। सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!