बीकानेर, 26 जुलाई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन, 7 राज बटालियन एनसीसी, पूर्व सैनिक कल्याण सहकारी समिति तथा पूर्व सैनिकों के सहयोग से रविवार को पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक में कारगिल विजय दिवस 2026 समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिकों एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद किया तथा पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वेटरन अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।












