

एनएसएस की चारों इकाइयों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम, इकाई द्वितीय, इकाई तृतीय एवं इकाई चतुर्थ के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वयंसेवकों को पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि इन पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी जिम्मेदारी से देखभाल की जानी चाहिए।
प्राचार्य के संदेश के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अशोक, नीम, ताली एवं सेजण सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरणोपयोगी पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एनएसएस की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों कादम्बरी व्यास, डाली गोदारा, डॉ. पूजा मीणा एवं कोमल राठौड़ ने सक्रिय भूमिका निभाई। एनएसएस की सलाहकार सदस्य प्रो. नूरजहाँ, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. विनोद कुमारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता विकसित करना तथा हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।














