
बीकानेर। भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा, आस्था एवं समर्पण का परिचय देते हुए शुक्रवार रात्रि को श्रीरामसर से शिवभक्तों का जत्था गौमुख (उत्तराखंड) से पवित्र गंगाजल लाने के लिए श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व रामबाग, श्रीरामसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव एवं बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम से जुड़े चांदमल भाटी ने बताया कि शिवभक्तों का यह जत्था कठिन पर्वतीय मार्गों से होते हुए गौमुख पहुंचेंगे और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर बीकानेर लौटेंगे, जिससे श्रीरामसर स्थित रामबाग में भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। घनश्याम भाटी ने उपस्थितजनों ने कांवड़ यात्रियों का माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया तथा सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, मुरली पंवार, जीतू पंवार, मुकेश पंवार, प्रेम कुमार गहलोत, शिव गहलोत, हुकमचंद कच्छावा एवं नंदकिशोर गहलोत आदि उपस्थित रहे। भक्तों का यह दल गंगौत्री तक बस से पहुंचेगा और उसके बाद 18 किमी ऊपर पहाड़ों पर स्थित गौमुख से जल कांवड़ में लेकर तूफानी डाक कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। वहां से बीकानेर की दूरी करीब 900 किमी बताई जा रही है और भोलेनाथ के जयकारों के साथ 17 अगस्त को यह दल बीकानेर पहुंचेगा।
ये युवा हैं शामिल
प्रणव गहलोत, आनंद गहलोत, गौतम सांखला, पवन मोहता, पवन खडग़ावत, भवानी पंवार, महावीर जाट, अर्जुन गहलोत, भगत गहलोत, सुनील पंवार, मयंक गहलोत, राजेश चौहान, ईश्वर भाटी, रवि गहलोत, रविशंकर सोलंकी , करण सोलंकी, मंगल सोलंकी, नारायण गहलोत, अमरचंद प्रजापत, दक्ष चौहान, राधे खड्गावत, उदय (भवानी), सोनू सांखला, राजेंद्र गहलोत, अर्जुन सोलंकी, नारायण उपाध्याय, सेवाराम सोलंकी, रामलाल प्रजापत, जयकिशन चौहान, रौनक गहलोत, चेतन गहलोत, भरत गहलोत, अनुज गहलोत, कुलदीप सोलंकी, राहुल राठौर, संतोष सोनी, मंथन मेघवाल, मनोज गहलोत, लोकेश प्रजापत, तरुण गहलोत, मानव कच्छावा, अनिल तंवर, विक्रम सांखला, दीपक शर्मा, तेजस गहलोत, राधे गहलोत आदि भक्त कांवड़ लेकर आएंगे।
Related Post

बल गोविंदम विद्यालय की 3 साल की निहारिका ने डांडिया मे मचाई धूम
October 16, 2026
No Comments
Read More »

100 कुण्डीय महायज्ञ और देवी भागवत कथा व काशी आरती का आनंद ले रहे हैं हजारों श्रद्धालु श्रोता
October 16, 2026
No Comments
Read More »


माँ आशापुरा के दरबार पोकरण में नवरात्रि नवमी को होगा भव्य गरबा महोत्सव
October 15, 2026
No Comments
Read More »


महाराजा गंगासिंह जी के दूरदर्शी व्यक्तित्व, ऐतिहासिक योगदान और विकास कार्यों का किया स्मरण
October 15, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 100 कुण्डीय महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
October 14, 2026
No Comments
Read More »

4 साल में गायें चराईं, ATM पर काटी रातें: आज खाकी में खड़ा है छतरगढ का – किशना
October 14, 2026
No Comments
Read More »

नेता जी सुभाष कला मंडल द्वारा श्री रामलीला का आयोजन, 11 अक्टूबर हो रहा हैं
October 14, 2026
No Comments
Read More »

श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्टॉक मार्केट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित
October 14, 2026
No Comments
Read More »

