Bikaner Live

भावनाथ आश्रम में रुद्रा अर्चन
शिव शक्ति की महिमा का गायन



बीकानेर। श्री गंगानगर रोड कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम के शिवालय में भगवान रुद्र का यजमान भवर लाल प्रजापत ने सपत्नीक दुग्ध एवं दही का अभिषेक किया ।संत भावनाथ महाराज,पंडित सुरेश कुमार,सोहन महाराज उपाध्याय,भूरा राम कुम्भार एवं विष्णु भाटी ने बरसात के जल से जल धारा की तथा उपस्थित श्रधालुओं से पुष्प अर्चन करवाया तथा सामूहिक स्तुति की।गायक कलाकार भगवान पंचारिया एवं आर्टिस्ट संपत  ने शिव और शक्ति की महिमा को भजनों के माध्यम से गा कर सुनाया। शहर और आस पास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे और महाआरती में शामिल हुए।श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संत भावनाथ महाराज ने प्रवचन में कहा कि कलियुग में भगवान शिव की आराधना और पूजा करने वाले कलि के प्रभाव से बचे रहेंगे,बस दया के साथ श्रद्धा विश्वास से शिव को मनाए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!