
बीकानेर। किताबों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए बीकानेर में एक खास शाम होने जा रही है। World of Words (WOW) Book Club, Bikaner की ओर से ‘Info Session – An Evening of Books, Conversations & Ideas’ का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. गीतिका जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पुस्तक प्रेमियों को एक साझा मंच पर लाना है, जहां किताबों, विचारों और साहित्य को लेकर संवाद किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल पढ़ने का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों को समझने और समाज से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम हैं।
📅 दिनांक: 16 अगस्त 2026
⏰ समय: शाम 5 से 7 बजे तक
📍 स्थान: Institute of Management Studies (IMS), BJS Rampuria Jain College, Seminar Room, मूर्ति सर्किल, JNV कॉलोनी, बीकानेर।
अगर आप भी पुस्तक प्रेमी हैं तो आइए… किताबों की दुनिया में नए विचारों और नए लोगों से जुड़िए।













