श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । हिन्दू श्रीसनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा का जयपुर जाने के दौरान हाइवे पर स्थित मोक्ष होटल एडं रेस्टोरेंट में युवाओं ने स्वागत सम्मान किया। उपदेश राणा ने सभी सनातनी धर्मावलंबियों को एकजुट होने व युवाओं को सनातन जीवन शैली को नित्यप्रति जीवन में उतारने की बात कही। इस मौके पर शहीद भगतसिंह सेवा संस्थान के मोहित लावट ने श्रीडूंगरगढ़ में हिंदू श्रीसनातन संघ की कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। इस दौरान श्याम सुंदर जोशी ने भगवा दुपट्टा पहनाकर दोनों का स्वागत किया। यहां मदन सोनी, भीखाराम सुथार, रोहित बोहरा, सोनू नाई, अमित पारीक, रवि जोशी, गजानंद दाधीच, पार्षद रामसिंह जागीरदार, आशीष सोनी, दामोदर शर्मा, विकास नाई, रूपेश सुथार सहित अनेक युवा मौजूद रहें।













