Bikaner Live

एमटीवी साइक्लिंग में बीकानेर विजेता,हनुमानगढ़ उपविजेता

बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में ओवर ब्रिज के पास से ट्रैक पर 23वीं राज्य स्तरीय एम.टी.वी साइक्लिंग प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। प्रात: 7:30 बजे से प्रारंभ हुई। राज0 साइक्लिंग एसोसिएशन  के कोषाध्यक्ष मदन लाल ने प्रथम ग्रुप के खिलाडिय़ों को  हरी झंड़ी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारंभ किया। एसोसिएशन  के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल एवं उपाध्यक्ष मोहित बैद नेें विभिन्न आयु वर्ग के  विजेता बालक-बालिकाओं को मैडल प्रदान किये। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने खिलाडियों को आशीर्वचन के साथ सफल संचालन  के लिये पुलिस विभाग, मेडिकल विभाग एवं कोचेज का आभार व्यक्त किया। सुखीजा ने बताया कि बीकानेर टीम 22 अंकों के साथ विजेता  रही। 13 अंकों के साथ हनुमानगढ़ ने उपविजेता की ट्रांफी जीती। तीसरे स्थान पर 10 अंकों के साथ बाड़मेर रहा। आयोजन सचिव के जी एस खत्री के अनुसार  रविवार को गेमनापीर पर रोड पर रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!