बीकानेर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, बीकानेर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदासर में संस्कार, नशा उन्मूलन, भ्रूण हत्या रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। समिति के वरिष्ठ साधक बसंत कुमार शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा और उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को भ्रूण हत्या नहीं करने और इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा हेमकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा छात्राओं को संस्था के साहित्य पत्रक वितरित किए गए।





















