Bikaner Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में
चिकित्सकों सहित 103 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

बीकानेर, 22 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों सहित 103 रक्तदानवीरों ने रक्तदान किया
ब्रह्माकुमारी की संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि रक्तदान का पाँच दिवसीय अभियान समाज सेवा प्रभाग व ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ’’ रक्तदान करें-जीवन बचाएं और विश्व बंधुत्व की भावना को जन जन तक पहुँचाए ,’’ के प्रेरणादायक ध्येय वाक्यके साथ यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.सुरेन्द्र वर्मा,उपप्रधानाचार्य एन एल महावर,ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रेम कुमार ,सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ कालूराम मेघवाल,पी.बी.एम.अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.आर.के.काजला, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ.पारुल प्रकाश, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, रक्त बैंक की चिकित्सक डॉ.जैस्मिन अग्रवाल ,डॉ वेद गोयल,राजकीय महिला पोलोटेक्निक महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य संगीता सक्सेना ,प्रोफेसर सुनीता गोयल तथा राधेश्याम जी ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने तथा केन्द्र में आने वाले भाई बहनों ने उत्साह से रक्तदान किया।
प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल (पी.बी.एम.) संबद्ध चिकित्सालय वर्ग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ’’ रक्त केन्द्र’’ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र तथा ईश्वरीय संदेश दिया ।
बी.के.कमल ने बताया कि ज्ञान,योग और शुभभावनाओं के साथ किया गया रक्तदान केवल प्राणों की रक्षा नहीं करता बल्कि जीवन में आशा ,प्रेम और शुभकामनाओं को भी भर देता है। तथा मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र वर्मा जी ने भी इस रक्तदान महाअभियान की सराहना की व रक्तदान अभियान में ब्रह्मकुमारीज के प्रयासों को सराहा । शिविर से जन साधारण में भी स्वैच्छिक रक्तदान की भावना जागृत होती है तथा रक्तवीरों से प्रेरणा पाकर अन्य सहृदय व्यक्ति भी रक्तदान कर मरणासन्न रोगियों को जीवन दान देने के निमित्त बनते है। मानवीय सेवा में निरन्तर रक्तदान का सहयोग करने वाले केवल रक्तदाता ही नहीं बल्कि रक्तवीर है। बी.के. हंसमुख भाई, बी.के.राधा, बी.के.रजनी तथा केन्द्र में आने वाले भाई बहनों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!