Bikaner Live

वार्ड नंबर 59 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के कार्यालय का उदटन होगा आज

*बीकानेर वार्ड नंबर 59 से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा आचार्य के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शाम 5:30 बजे**बीकानेर।* नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में *वार्ड नंबर 59* से भाजपा प्रत्याशी *अपर्णा आचार्य* के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शाम 5:30 बजे किया जाएगा।कार्यालय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास* मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही *पूर्व पार्षद श्री लाल जी जोशी, सरपंच रामकिशन जी आचार्य, पूर्व पार्षद राजसेवक, वार्ड 59 की पूर्व पार्षद सुनीता व्यास, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य एवं भाजपा नेता दुर्गा शंकर आचार्य (तनु काका)* सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी के नेता *ब्रज रतन जी आचार्य* ने बताया कि वार्ड नंबर 59 से योग्य और शिक्षित उम्मीदवार अपर्णा आचार्य को भारी मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने वार्ड वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!