Bikaner Live

बीकानेर गंगाशहर कान्हा ज्वेलर्स के यहां चोरी। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।

बीकानेर। चोरों का धमाल। कान्हा ज्वैलर्स के यहां चोरी। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई वारदात। पुलिस पहुंची मौके पर। एफएसएल टीम को भी बुलाया। सर्द रातों में भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे है। बीकानेर के गंगाशहर में चौधरी कॉलोनी रोड़ स्थित एक ज्वैलरी दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करने की खबर सामने आ रही है।घटना चौधरी कॉलोनी रोड़ स्थित कान्हा ज्वैलर्स की बताई जा रही है। देर रात चोर दुकान का ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। सूचना मिलने पर सीओ पवन भदौरिया, थानाधिकारी राणीदान चारण, एफ एस टीम, पार्षद भंवरलाल साहू आदि पहुंचे।

बीकानेर शनिवार देर रात्रि को गंगाशहर स्थित ज्वेलर्स की दुकान के यंहा चोरों ने धावा बोलते हुए पहले शटर को तोड़ा और फिर अलमुनियम का गेट तोड़कर बड़े ही आराम से सोने चांदी के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए । चोर बड़े शातिर थे उन्होंने इस पूरी घटना को चंद मिनटों में अंजाम दिया । यह पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया । सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर आधा टूटा देखा तो फौरन दुकान मालिक को इत्तला दी जिस पर गंगाशहर पुलिस ने मौका मुआयना कर संदिग्ध चोरों की तलाश में पूरे इलाके में छानबीन शुरू की ।
गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल ने बताया कि गंगाशहर बाजार में स्थित कान्हा ज्वैलर्स की दुकान पर यह चोरी की वारदात हुई है । जंहा देर रात्रि को दो चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा फिर अलमुनियम का गेट तोड़कर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात पार कर लिए और फरार हो गए । चोर बड़े ही शातिर किस्म के है जिन्होंने इस चोरी की घटना को मात्र कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दिया । चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख के आसपास बताई जा रही है । दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की करतूत कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है । मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जंहा से फिंगरप्रिंट लिए गए है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!