Bikaner Live

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गांधी जयंती पर सामूहिक श्रमदान शुक्रवार को



बीकानेर, 1 अक्टूबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गांधी जयंती के अवसर पर  शुक्रवार को नगर निगम द्वारा भ्रमण पथ पर प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ विशेष सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन सामूहिक रूप से शामिल होंगे। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!