नोखा | यहां लाहोटी चौक वीर हनुमान मंदिर के समीप अयोध्या धाम में चातुर्मास सत्संग समिति नोखा की ओर से 29 जुलाई 2026 से 20 अक्टूबर तक कथाव्यास परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (वृंदावन) के सानिध्य में आयोजित हो रहे भव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक कथाव्यास विद्वान आचार्य हेमेंद्र शुक्ल महाराज के श्रीमुख से हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन गुरुवार 1 अक्टूबर को महाराज श्री ने भगवान की बाललीलाएं, माखन चोरी, गौचरण, वेणुगीत, चीर हरण, गोवर्धन गिरीराज धारण आदि प्रसंगों की कथाओं का हजारों की तादाद में उपस्थित सनातनी नर नारी श्रोताओं को रसा स्वादन करवाते हुए ज्ञान गंगा में डुबकिया लगवाई। भागवत कथा के आयोजक मेघासर हाल नोखा निवासी लखमीचन्द उपाध्याय सपत्निक श्रीमती धुड़ी देवी व उनके भाई गोविन्दलाल सपत्निक प्रथम पंक्ति में बैठकर भागवत कथा का पान कर रहे हैं। इनके आसपास घर परिवार के सदस्य मोहनलाल व तीनों पुत्र सुरजमल, मेघराज और तुलसीराम जोड़े से व परिवार के अन्य छोटे बड़े सदस्य, सगे सम्बन्धी और बड़ी तादाद में नर-नारी श्रोता कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। गौर तलब है कि लखमीचन्द उपाध्याय अपने दिवंगत माता पिता स्व. शंकरलाल व माता स्व. लक्ष्मी देवी की स्मृति में भागवत कथा करवाते हुए पितृ पक्ष में उन्हें स्मरण कर रहे हैं।










