Bikaner Live

गंगाशहर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद

बीकानेर, 1 अक्टूबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 358 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय के निकटतम सुपरविजन में गंगाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर 2026 को घड़सीसर रोड गंगाशहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 26 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, घड़सीसर रोड, गंगाशहर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में गंगाशहर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई, उपनिरीक्षक पवन कुमार सहित पुलिसकर्मियों की टीम की भूमिका रही। कार्रवाई में जिला डीएसटी टीम बीकानेर की भी विशेष भूमिका रही।

#BikanerLive #BikanerNews #BikanerPolice #GangaShahar #OperationNeelkanth #CrimeNews #DrugFreeBikaner

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!