Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन जॉन 1b महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

महिला प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, सुमिता व्यास जिला अध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जॉन 1-B बीकानेर महिला प्रकोष्ठ द्वारा संगठन के विस्तार एवं महिला प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। वर्ष 2026-2028 के लिए श्रीमती सुमिता व्यास को बीकानेर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ तथा एडवोकेट वंदना गौड़ को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य की अनुशंसा पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा एवं जॉन 1-B प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत दोनों पदाधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने बताया कि विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ को जिला स्तर तक मजबूत करने तथा महिलाओं की संगठनात्मक एवं सामाजिक भागीदारी को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती मोनिका गौड़ ने बताया कि संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए जिला स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर एवं श्रीगंगानगर में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने में इन नियुक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सुमिता व्यास एवं एडवोकेट वंदना गौड़ संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए महिला प्रकोष्ठ को नई मजबूती प्रदान करेंगी तथा अधिकाधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगी।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!