Bikaner Live

’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार ’’ विषय पर ओपन बुक परीक्षा के पंजीयन
की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक 

बीकानेर, 01 अक्टूबर।  आचार्यश्री रामलालजी महाराज, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि तथा चारित्र आत्माओं की प्रेरणा से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समिति की ओर से ’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार ’’ विषय पर ओपन बुक परीक्षा होगी । परीक्षा के लिए पंजीयन क अंतिम तिथि  4 अक्टूबर रविवार को शाम छह बजे तक प्रतिभागी करवा सकेंगे।
श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा ने बताया कि त्रैकालिक आश्चर्य जमबूकुमार पर घर बैठे ओपन बुक परीक्षा रोचक तरीके से आयोजित की जाएगी । इसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी पुस्तक अपने स्थानीय साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष या मंत्री से प्राप्त कर सकेंगे।
श्री साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभागियों को एक प्रश्न पुस्तिका दी जाएगी, जिस घर बैठे भरकर उसमें अंकित केन्द्रीय कार्यालय के पते पर 15 नवम्बर 2026 तक भेजना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के माध्यम से श्रावक-श्राविकाएं ज्ञान, धर्म एवं आत्म चिंतन से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। साधुमार्गी जैन संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि प्रतिभागी जम्बूकुमार के जीवन से प्रेरणा लेकर त्याग, वैराग्य संयम एवं आत्म विजय के मार्ग पर आगे बढ़ सकते है।
साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने ’’करने वाला राम, करवाने वाला राम, देने वाला राम दिलवाने वाला राम’ के मुहावरें का स्मरण दिलवाते हुए अधिकाधिक संख्या में श्रावक-श्राविकाओं से परीक्षा में शामिल होने की अपील की। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!