
राजस्थान जाट महासभा के बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष बनने पर भोमराज गाट का किया भव्य स्वागत बीकानेर । आज दिनांक को 19.12.2021 को जस्सुसर गेट पर श्री बुधराम नाई के नेतृत्व में राजस्थान जाट महासभा के नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष श्री भोमराज गाट का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सैकड़ो गणमान्य लोगो के साथ भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया । इस अवसर पर नवनियुक्त जाट महासभा के शहर जिलाध्यक्ष भोमराज गाट ने कहा कि समाज में बालिकाओं की शिक्षा बहुत जरूरी है और हम सभी को सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा । गाट ने सामूहिक विवाह पर जोर दिया जिससे आमजन को लाभ मिल सके और साथ ही कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में खेत – खलिहान पर ध्यान देना चाहिए और गौ संरक्षण कर दूध के व्यवसाय को बढ़ाना चाहिए ताकि आम आदमी को शुद्ध अनाज व दूध मिल सके । स्वागत समारोह में श्री अमराराम डूडी , श्री जस्सी राम डूडी बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि श्री मनोहर लाल सियाग , श्री भाजपा नेता विजय उपाध्याय , पूर्व पार्षद श्री भंवर उपाध्याय , श्री जुगल रामावत , श्री रामलाल लेघा , पार्षद श्री शिवशंकर बिस्सा , श्री भंवर साहू , श्री गोपाल मास्टर , श्री हनुमान पूनिया , श्री जेगला विष्णु पूनिया , श्री कालू चलवा , प्रोफेसर श्री नरेंद्र कुमार लांबा , श्री भंवर गोदारा , श्री बाबूलाल तर्ड , श्री मोहनलाल लोल , श्री सोहन जाखड़ , श्री रामरख गाट , श्री मोहनलाल गाट , श्री दानाराम बुडिया , श्री श्रवण कुमार गाट आदि सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे ।















