Bikaner Live

कोठारी चड़ीगढ़ में कर रहे है आगामी विधान सभा चुनाव का आंकलनष्
उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों व दो मंत्रियों से की मुलाकात

कोठारी चड़ीगढ़ में कर रहे है आगामी विधान सभा चुनाव का आंकलनष्
उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों व दो मंत्रियों से की मुलाकात
बीकानेर, 19 दिसम्बर। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं गुजरात के मजुरा(सूरत) विधान सभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले गडियाला (बीकानेर) मूल के अशोक कोठारी एक सप्ताह में पंजाब में रहकर आगामी विधान सभा चुनाव के संबंध में व्यापक जन संपर्क कर मतदाताओं के रूझान व कांग्रेस की स्थिति का आंकलन करने में लगे है।
कोठारी ने पंजाब प्रवास के दौरान प्रवासी राजस्थानियों, गुजरातियों और पंजाब सरकार के राजनीति, खेल, समाज सेवा व कला एवं संस्कृृति से जुड़ें लोगों से आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने संकल्प दिलाया। कोठारी ने रविवार को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के यातायात मंत्री अमरिन्द्र सिंह व अर्जुन अवार्ड विजेता तथा 1992 में भारतीय टीम के हाॅकी टीम के कप्तान तथा पंजाब सरकार के खेल मंत्री सरदार प्रगट सिंह से आगामी चुनाव के संबंध में गहन चर्चा की।
चर्चा के दौरान यातायात व खेल मंत्री ने बताया कि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृृत्व में जनप्रिय सरकार बन रही हैै। सरकार की नीतियों, गतिविधियों व योजनाओं को आमजन पसंद कर रहा है। पंजाब के मतदाता मुख्यमंत्री के रूप् में चन्नी को पसंद कर रहे है। आगामी चुनाव की तैयारियां चन्नी सरकार के नेतृृत्व में बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। लोगों का रूझान चन्नी सरकार को पुनः स्थापित करने में है। कोठारी ने दोनों मंत्रियों से आगामी चुनाव के दौरान व्यापक प्रचार व जन सम्पर्क में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!