Bikaner Live

सेल्फ डिफेंस एवं क्वानकिडो मार्शल आर्ट्स का प्रारम्भिक प्रशिक्षण दिया गया

एनसीसी केडेट्स को दी सेल्फ डिफेंस और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

बीकानेर। राजकीय डुंगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स कोम्पलेक्स में एनसीसी केडेट्स को डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन की ओर से सेल्फ डिफेंस एवं क्वानकिडो मार्शल आर्ट्स का प्रारम्भिक प्रशिक्षण दिया गया।
जिला क्वानकिडो संघ के सचिव एवं ट्रेनर धनंजय सारस्वत ने एनसीसी छात्राओं को अनचाहे संकट से निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाये। आत्मरक्षा के आलावा वियतनामी मार्शल आर्ट क्वानकिडो के खेल की बारिकियों और अंक पद्धति का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट से विद्यार्थी को साहस, आत्मरक्षा, अनुशासन तथा मानसिक विकास तो होता ही है तथापि खेल की पारंगतता से इंटर कालेज तथा इंटर युनिवर्सिटी में सफल प्रतिभागियों को प्राप्त होने वाले प्रमाणपत्र से उच्च अध्ययन में अतिरिक्त योग्यता तथा खेल कोटे से रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। प्रशिक्षण के दौरान डुंगर कालेज की जयश्री बांधड़ा, हिमांशु सारस्वत तथा ऐश्वर्या पुरोहित द्वारा मार्बल टाइल्स को तोड़ने का लाइव डेमो दिया गया वहीं भरत गांधी तथा सुमन चौधरी ने सहयोग प्रदान किया। डुंगर कालेज एनसीसी इकाई प्रभारी लेफ्टिनेंट श्वेता नेहरा ने बताया कि जहां एनसीसी का उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच अनुशासन, चरित्र, भाईचारे, साहसिक कार्य कार्य की भावना और निस्वार्थ राष्ट्र सेवा की संकल्पना विकसित करना है। वहीं व्यवहारिक जीवन में मार्शल आर्ट को खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी सीखना जरूरी है। डुंगर महाविद्यालय खेल प्रभारी मुख्तियार अली द्वारा एनसीसी केडेट्स और क्वानकिडो एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post