जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार को आई पहली सुबह की रिपोर्ट में कुल 83 मरीज पॉजिटिव होकर सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने इस 83 मरीजों की पुष्टि की है।


शुक्रवार को जारी प्रथम रिपोर्ट में मिले 83 पॉजिटिव में 33 महिला एवं 50 पुरुष रोगी समक्ष आए हैं। महिला रोगियों में जहां सबसे कम आयु की महज 7 वर्ष की बालिका रिपोर्ट हुई है, वहीं पुरुष वर्ग में 5 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उम्रदराज में 85 वर्षीय महिला एवं 68 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। लगभग शहर से संक्रमित मिले मरीजों में देशनोक , नोखा , अमरपुरा ,मिल्ट्री एरिआ , सादुल कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड, पीबीएम केम्पस, मरूधर कॉलोनी, रानी बाजार, बीछवाल, सुदर्शना नगर, गंगाशहर, भीनासर , फड़ बाजार, इंदिरा कॉलोनी, मेडिकल हॉस्टल, आर्मी कैंट, गाँधी कॉलोनी, तिलक नगर, पवनपुरी, मिल्ट्री हॉस्पिटल, गोगागेट, उस्तों की बारी, लक्ष्मीनाथ घाटी, मोहता चौक, आचार्यों का चौक, कोठारी हॉस्पिटल क्षेत्र, कुम्हारों का मोहल्ला, वाल्मिकी बस्ती, विवेक नगर, त्यागी वाटिका, करणी नगर इत्यादि क्षेत्रों से रोगी मिले हैं।















