बीकानेर में आज सुबह की पहली रिपोर्ट में 306 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। वही अभी जारी हुई दूसरी लिस्ट में फिर 187 पॉजिटिव सामने आए है। इस तरह आज कुल 493 पॉजिटिव मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।






जिस प्रकार कोरोना की प्रथम व द्वितीय लहर ने हमें पंगु बना दिया था, संक्रमण के आगे मनुष्य जीवन की सभी उपलब्धियां हाशिये पर आ गयी थी। उसी प्रकार तीसरी लहर की दस्तक पर संभलते हुए सतर्कता एवं सावधानी बरतने की सभी से वर्तमान में अपेक्षा भी है। अपने व अपने शुभचिंतकों के रक्षार्थ सभी नागरिक कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर हेतु उचित कदम उठाए, साथ ही शासन-प्रशासन की कोविड के विरूद्ध उठाये जा रहे प्रयासों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने का प्रयास करे। ताकि महामारी के इस प्रकोप पर समय रहते कंट्रोल किया जा सके।















