राजस्थान के कुल 247 लोग सवार थे 191 लोग बीकानेर से ही सवार हुए बीकानेर, गंगाशहर, नोखा व नागौर के परिवार चिंतित
एनएफआर आधिकारिक टोल
36 घायल
9 हताहत
#बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बचाव कार्य समाप्त हो गया है। 36 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यात्रियों को विशेष ट्रेन से गुवाहाटी भेजा गया: केंद्रीय मंत्री जॉन बारला
(दोमोहनी, जलपाईगुड़ी में घटनास्थल से नवीनतम दृश्य) https://t.co/Mpo


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी व मैनागुड़ी के बीच ट्रेन में हादसा हुआ है। यहां पर बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं। ट्रेन हादसा 2022 में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और रेलवे को कितना नुकसान हुआ है?
मंगलवार रात को बीकानेर से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई
मीडिया से बातचीत में बीकानेर मंडल के डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन (Bikaner-Guwahati Express- 15633) में राजस्थान के कुल 247 लोग सवार थे। यह ट्रेन मंगलवार रात को पौने दो बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी।
West Bengal Train Accident: Bikaner से Guwahati जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी
191 लोग बीकानेर से ही सवार हुए
असम में राजस्थान के लोग व्यापार के सिलसिले में बड़ी संख्या में रहते हैं। बीकानेर एक्सप्रेस में 191 लोग बीकानेर से ही सवार हुए थे। रास्ते में अन्य रेलवे स्टेशनों से राजस्थान के लोग इस ट्रेन में चढ़े और राजस्थानी यात्रियों की संख्या ढाई सौ तक पहुंच गई।
बीकानेर, गंगाशहर, नोखा व नागौर के परिवार चिंतित
बीकानेर एक्सप्रेस के हादसे की खबर से राजस्थान के लोगों की चिंता बढ़ गई। खासकर बीकानेर, गंगाशहर, नोखा व नागौर के परिवार चिंतित हैं, क्योंकि ट्रेन में सवार राजस्थान के यात्रियों में बड़ी संख्या यहीं के लोगों की की है।
यात्रियों की सूची बनाने में जुट गई टीम
इधर, बीकानेर DRM कार्यालय भी बीकानेर ट्रेन एक्सीडेंट के बाद से अलर्ट पर है। डीआरएम कार्यालय की एक टीम बीकानेर से गुवाहाटी का टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए यात्रियों की सूची बनाने में जुट गई है।
बीकानेर के लोगों से मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार वायदा व्यापारी पुखराज चौपड़ा ने बताया कि बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की खबर के बाद मारवाड़ी समुदाय प्रभावित तक हर संभव मदद पहुंचाने में जुट गया। गुवाहाटी में रहने वाले बीकानेर के लोगों से मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की अपील की गई है।
पटना से रवाना होकर गुवाहाटी की ओर जा रही
बता दें कि बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे पटना से रवाना होकर गुवाहाटी की ओर जा रही थी। रास्ते में जलपाईगुड़ी के मैना गुड़ी के पास यह हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की एक टीम भी मौके पर पहुंची। रेलवे ने दुर्घटना से ग्रस्त लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर (813405 4999) भी जारी किया है।
Ashok Gehlot
@ashokgehlot51
Saddened to know about the loss of lives, when bogies of Bikaner-Guwahati Express got derailed in West Bengal. My heartfelt condolences to the bereaved families. May they remain strong to bear this loss. Pray
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की खबर अत्यंत मर्माहत करने वाली है। रेल हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की कुशलता एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बीकानेर लाइव ग्रुप













