Bikaner Live

पत्रकार जोशी को फिर मिली पाकिस्तान से धमकी

*पत्रकार जोशी को फिर मिली पाकिस्तान से धमकी*

विश्व विख्यात हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले सुदर्शन न्यूज़ चैनल के राजस्थान स्टेट कोर्डिनेटर सत्यनारायण जोशी को एक बार फिर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार जोशी से मिली जानकारी के अनुसार पोखरण रेंज में अतिक्रमण कर अपनी जागीरी समझने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर उन्हें वहां से खदेड़ने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार से अपनी मांग रखने पर मुसलमानों की आंख में खटकने के बाद बीती रात व्हाट्सएप कॉल के जरिए हिंदुत्व के सच्चे सिपाही सत्यनारायण जोशी क्रांतिकारी को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। हम आपको बता दें कि पाक विस्थापितों के नाम पर देश के कोने कोने में पाकिस्तानी हिंदुस्तानी होने का नकाब पहनकर मनमानी जगह कब्जा धारी बनकर अतिक्रमण कर रहे हैं चाहे वह हिंदुत्व की आस्था से जुड़े मंदिर हो गोचर भूमि या हो तालाबों की आगोर भूमियां हो या नदियों का बाहव क्षेत्र हो ये मुसलमान किसी भी क्षेत्र को नहीं बख्शते। ऐसे में जैसलमेर की सरजमी जिसका इतिहास राजस्थान की वीरता का प्रतीक माना जाता है उस जगह पर हिंदुस्तानी होने का चेहरा बनकर पाकिस्तानी बेचारे व विस्थापित होने का ढोंग रच कर पोखरण रेंज में कब्जा करते देखे जा रहे हैं और प्रदेश की गहलोत सरकार गुपचुप तमाशबीन बनी इन पाकिस्तानियों में अपना वोट बैंक देख रही है जो कहीं न कहीं आगामी बड़े खतरे की ओर इशारा जरूर कर रहा है। बीती रात सुदर्शन न्यूज़ चैनल के राजस्थान स्टेट कोर्डिनेटर को व्हाट्सएप के जरिए मिली धमकी भी इस बात का पूरक है कि मुसलमानों के मंसूबे हिंदुस्तानियों व हिंदुस्तान की जमी को लेकर कैसे हैं। फिलहाल व्हाट्सएप जरिए मिली धमकी के बाद पत्रकार जोशी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट पेश कर अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post