बीकानेर। केन्द्र व राज्य सरकार बिजली की बजत के लिये आमजन को सोलर उर्जा के लिये प्रेरित कर रही है। जिसके लिये राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों पूरे प्रदेशभर में इनवेस्ट समिट के आयोजन भी किये गये। जिसके चलते कई सोलर कंपनियां भी राजस्थान में निवेश भी कर रही है। लेकिन अब कुछ कंपनियों पर लोगों से खिलवाड़ के मामले भी सामने आ रहे है। एक ऐसा ही प्रकरण श्री चन्द्र मंगल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड का सामने आया है। जिसमें परिवादी ने कंपनी पर रूपयों के गबन का आरोप लगाया है। जिले के नोखा तहसील के उदासर गांव के हीराराम मेघवाल ने कंपनी पर ग्यारह हजार सात सौ रूपये गबन करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक बीकानेर से की है। जिसमें उन्होंने इंगित किया है कि चन्द्र मंगल सनसिटी मार्केटिंग प्रा लि की ओर से विमला मेघवाल के जरिये कंपनी से जुडऩे का आग्रह किया गया और इसकी एवज में 11700 रूपये कंपनी के खाते में जमा करवाने की बात कही और एक किट देने को कहा। विमला के कहे अनुसार परिवादी ने 27 जनवरी 21 को कंपनी से जुडऩे के लिये कंपनी के आईसीआईसीआई सरदारपुरा जोधपुर शाखा के खाता संख्या 683505601869 में राशि जमा भी करवा दी। एक वर्ष बीतने को है। आज दिनांक तक न तो कंपनी की ओर से किट मिला जब इसकी शिकायत विमला को की गई तो उसने एक ओर जने को कंपनी से जोडऩे की बात कही। जिसके कहेनुसार नरपतराम को जोड़ा और पूरी प्रक्रिया वहीं दोहराई। लेकिन नरपत के पास भी कोई किट वगैरह नहीं आई।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो में दर्ज करवाया परिवाद
उधर परिवादी हीराराम मेघवाल ने राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो में भी इस प्रकार का परिवाद दर्ज करवाकर उसके साथ विमला मेघवाल के मार्फत श्री चंद्र मंगल सनसिटी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड किये गये धोखे की शिकायत की है तथा पुलिस थाना पांचू व पुलिस अधीक्षक बीकानेर से जमा कराई गई राशि लौटाई की मांग की है।














