Bikaner Live

यातायात सलाहकार मजदूर संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी

यातायात सलाहकार मजदूर संघ का धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा यात्रा सलाहकार मजदूर संघ के बैनर तले परिवहन कार्यालय पर फिटनेस सेंटर संचालकों के चौथ वसूली के विरोध धरना दूसरे दिन भी जारी रहा धरना स्थल पर संघ जिला अध्यक्ष नवीन व्यास ने संबोधित कर परिवहन अधिकारियों को मिली भगत का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से मांग की कि चौथ वसूली कर रहे फर्जी फिटनेस सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गोपी किशन गहलोत ने संबोधित कर जायज मांगे पूरी करने की बात कही और धरने का समर्थन किया धरना स्थल पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जिसमें 27 जनवरी को धरना स्थल से जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को अपनी मांगे सौंपेंगे ।
धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल नारायण पुरोहित धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने समर्थन दिया धरना स्थल पर इंटक के समीर खोखर बलवीर सिंह भाटी गोपी किशन शर्मा उमेश कुमार स्वामी राजेश शर्मा किशन गहलोत विष्णु स्वामी जमीर सोडा रामदेव दिलीप सिंह ललित सिंह मनोज भाटी प्रताप सिंह गौरी शंकर सांखला गोपाल पुरोहित आदि धरने पर रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post