राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने और कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. इसके साथ ही राज्य सरकार ने परीक्षा संचालित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को शनिवार को बर्खास्त कर दिया. राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा सत्र कें दौरान परीक्षा में नकल एवं पेपर लीक आदि पर रोक के लिए कठोर प्रावधानों वाला विधेयक लाने के संकेत भी दिये.
गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘’देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती हैं. कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती, जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं होती, परन्तु ‘रीट’ में फर्जीवाड़े की जब से सूचना मिली तब से विशेष पुलिस बल ने पूरी गंभीरता से जांच की है.’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एसओजी को जांच के लिए ‘पूरी छूट’ दी है. जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है, उन्हें गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
रीट पेपर लीक प्रकरण में बर्खास्त किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके दी जानकारी, साथ ही बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार को भी किया निलंबित, ट्वीट पर लिखा कि पेपर लीक प्रकरण में SOG फ्री हैंड होकर कर रही है कार्रवाई
राज्य सरकार परीक्षा में गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। परीक्षा में शामिल किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। pic.twitter.com/JiFQej8WK4
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 29, 2022













