Bikaner Live

बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का हुआ समापन, पहली बार लेजर शो के जरिए भारत की गाथा का हुआ गुणगान

आज नई दिल्ली के केंद्र स्थित ऐतिहासिक विजय चौक पर आयोजित होने वाले इस साल के ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में एक नया ड्रोन प्रदर्शन इसके प्रमुख आकर्षणों में से एक था, जिसमें राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही. पहली बार इस प्रदर्शन को आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का हिस्सा बनाया गया है, जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है.

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के प्रतीक के तौर पर दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता रहा है. इस बार लेजर शो का भी आयोजन किया गया है.

इस प्रदर्शन को देखने वाले गणमान्य व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं. ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इसकी अवधारणा बनाई गई है और इसे डिजाइन, निर्माण व कोरियोग्राफ किया गया है.

इस बार ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह बेहद खास है. दरअसल, इस बार पहली बार एक हजार स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान को रंगीन किया गया. पहली बार यहां पर लेजर शो का आयोजन हुआ. इसके अलावा, मार्शल संगीत की धुनें इस साल समारोह का मुख्य आकर्षण रहे. भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड ने कुल 26 धुनों को बजाया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे. वर्तमान में लेजर शो का आयोजन खत्म चुका है. इस दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक भी चलाया गया. इसके अलावा, एक स्टोरी के रूप में भारत द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों के बारे में बताया गया. वहीं, भारत के आजादी अमृत महोत्सव को लेकर भी बात की जा रही है. लेजर की मदद से ‘आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष’ को बनाया गया. वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ चले हैं.

मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

http://

Related Post