Bikaner Live

शहीद दिवस पर शहर भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का किया पुण्य स्मरण

बीकानेर । देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि “शहीद दिवस” पर शहर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रविवार को गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर राजस्थान भाजपा चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरुका और राजस्थान भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अशोक सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे ।

भाजपा चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका ने गांधी जी को नमन करते हुए उनके द्वारा बताए हुए सुचिता, सादगी और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अशोक सिंह शेखावत ने देश को गांधी जी के सपनों के भारत के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए सभी देशवासियों द्वारा दृढ संकल्प लेने की आवश्यकता बताई।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके आदर्श विचारों को अधिक से अधिक प्रसारित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही ।इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह नरुका, अशोक सिंह शेखावत, अखिलेश प्रताप सिंह के साथ चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश सहसंयोजक चेतन सिंह राजपुरोहित, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा ,श्यामसुंदर चौधरी ,दिलीप सिंह आडसर , नरसिंह सेवग , मुकेश आचार्य, मनोज पुरोहित, दीपक यादव, रामकुमार व्यास,एडवोकेट पूजा दीक्षित, श्रवण सिंह सांखला, शिव गहलोत , तेजिंदर सिंह , रोहित भारती ,गगन मोदी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post