Bikaner Live

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के (बलिदान दिवस) 74 वी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित।

बीकानेर, शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी के नेतृत्व में आज गंगाशहर के गांधी चौक सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । जिसमे मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, हजारीमल देवड़ा, आदूराम भाटी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन में मौजूद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के (सूचना प्रधोगिक विभाग) के प्रदेश सदस्य जयदीपसिंह जावा ने कहा महात्मा गांधी जी के ये शब्द “वैष्णव जन तो तेने कहिये,जे पीड परायी जाणे रे, पर दुःखे उपकार करे तो ये मन अभिमान न आणे रे।” पूरी मानव जाति को अनुसरण करने चाहियें और कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता, अहिंसा के पुजारी, साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रधांजलि एवं शत-शत नमम करता हु। शहर कांग्रेस महासचिव दिलीप बांठिया, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, मगनलाल पानेचा, हंसराज बिश्नोई, गोरधनलाल मीणा, टीकूराम मेघवंशी, उमेश पुरोहित, हंसराज बिश्नोई, कृष्णाराम गोदारा आशु मेघवाल रूपाराम गोदारा, सरवन रामावत, राजाराम मेघवाल, आसाराम, सरदारजी तरड़, हरिराम जाखड़, तोलाराम सियाग, लालजी सेवादल, बलराम नायक, डीसी गहलोत, मैक्स नायक सहित अन्य शामिल रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!