
> पुलिस थाना कोलायत की कार्यवाही । > स्थाई वारंटी को किया गिरफतार । पुलिस थाना कोलायत दो अलग – अलग मामलों में वांछित स्थाई वारंटी को किया गिरफतार > दो अलग – अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी किये गये है स्थायी गिरफतारी वारण्ट । श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस रेंन्ज बीकानेर व श्री योगेश यादव जिला पुलिस अधीक्षक , जिला बीकानेर के द्वारा जिला बीकानेर में स्थाई वारंटियो की धरपकड़ के लिए चलाए रहे विशेष अभियान के तहत श्री सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री नरेन्द्र कुमार पुनिया वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत बीकानेर के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोलायत द्वारा स्थाई वारंटीयो की गिरफतारी हेतु अलग अलग टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया । दिनांक 30.01.2022 को श्री लोकेन्द्र सिंह कानि 837 व श्री मुकेश कानि 847 के द्वारा स्थाई वारंटी मुसें खांन पुत्र अब्दुल गफार खांन जाति मुसलमान उम्र 37 साल निवासी नई मस्जिद के पास बीकानेर हाल किरायेदार अजीज पुत्र नजीर राणीसर बास पीएस सदर बीकानेर का चौखुटी फाटक के पास से गिरफतार किया गया । मुसें खांन के दो अलग – अलग मामलों में स्थाई वारंट जारी हैं ।














