दुकानें खुली लेकिन ग्राहक रहे नदारद: वीकेंड कर्फ्यू को लेकर रहा असमंजस, खाली रहे बाजार..!!
बीकानेर.. में रविवार को वीकेंड कर्फ्यू नहीं होने पर भी बाजार खाली नजर आए। हालांकि दुकानें खुल गई थी लेकिन दुकानदार पूरा दिन ग्राहकों का इंतजार ही करते रहे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते पिछले दो रविवार वीकेंड कर्फ्यू में निकले। ऐसे में इस रविवार को भी पहले कर्फ्यू रहने के आदेश थे जिसे देर रात बदला गया। हालांकि सुबह सूचना मिल गई थी कर्फ्यू हटने कि लेकिन लोग असमंजस में घरों से कम ही बाहर निकले।
बाजार में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले खरीदारों की भीड़ रहती है। ऐसे में गांव से लोग ख़रीददारी को नहीं आए। कोटगेट में आम दिनों से एक चौथाई ग्राहक भी दुकानों पर नहीं दिखे। दुकानदारों का कहना था कि कल देर रात सूचना मिली थी कि कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। ऐसे में गांव से लोग बाजार की ओर आए ही नहीं। इधर कई दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखी।
शहर की सड़कों पर आम दिन की तरह चहल पहल थी। सड़कों पर ट्रेफिक की स्थिति पहले जैसी सामान्य हो गई थी। बता दे कि कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के आदेश जारी किए थे। लेकिन शहीद दिवस के चलते आज रविवार को कर्फ्यू हटा दिया गया। जानकारी के अभाव में लाेग बाजार तक नहीं पहुंचे और मार्केट खाली नजर आए।


















